हरीनगर-रामदेवरा मार्ग विवाद: तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, रास्ता खुलवाने की मांग तेज
हरीनगर-रामदेवरा मार्ग विवाद: तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, रास्ता खुलवाने की मांग तेज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : ग्राम हरीनगर से रामदेवरा जाने वाले पुराने सार्वजनिक मार्ग को पुनः खुलवाने और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। तहसील कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने धरना देकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गैर मुमकिन कटाणी रास्ता खसरा संख्या 2160/2001, जो वर्षों से आमजन, किसानों और पशुपालकों के आवागमन का प्रमुख मार्ग रहा है, उसे नए राजस्व नक्शे से हटा दिया गया। उनका कहना है कि अगस्त 2025 में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया था, लेकिन बाद में रिकॉर्ड में बदलाव से विवाद खड़ा हो गया और कुछ लोगों ने मूल मार्ग पर तारबंदी कर दी।
धरनारत ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग बंद होने से खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे कृषि कार्य और दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने, अतिक्रमण हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

धरने के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी
धरने के तीसरे दिन तेज गर्मी के बीच एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कर महिला को संभाला। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरने में मनोज लूणा, चनरी देवी, कौशल्या देवी, निर्मा, लिछमा देवी, कानाराम, गिरधारी, हेतराम, केशवराम, राजूराम, जगदीश, सीताराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206044

