फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर सख्ती, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की होगी जांच
फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर सख्ती, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की होगी जांच
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम ने चलाया विशेष अभियान, कई प्रतिष्ठानों में मिली कमियां शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देश पर बुधवार को नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम ने विभिन्न कॉम्प्लेक्स, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने पर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। फायर ऑफिसर रूप सिंह ने बताया कि शहर के अनेक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और कमर्शियल प्रतिष्ठानों को पूर्व में भी नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई जगह नियमों की पालना नहीं की जा रही है। ऐसे में अब लापरवाही बरतने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत टीम सबसे पहले घंटाघर क्षेत्र स्थित धनलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स पहुंची। यहां संचालित बैंक, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। टीम ने संचालकों को संभावित अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करते हुए तत्काल सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम स्टेशन रोड स्थित एजी मार्ट और शगुन रिटेल मार्ट पहुंची, जहां भी फायर सेफ्टी उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमियां सामने आईं।
संबंधित संचालकों को जल्द से जल्द आवश्यक उपकरण स्थापित करने तथा नियमों की पालना करने के लिए पाबंद किया गया धनलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स के एक रेस्टोरेंट की रसोई में पूर्व में आग लगने की घटना भी हो चुकी है। इसके बावजूद भवन में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
भवन प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन अब तक फायर एनओसी प्राप्त नहीं की गई है उन्होंने कहा कि आगामी दो सप्ताह तक शहरभर में विशेष अभियान चलाकर सभी व्यावसायिक भवनों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, विवाह स्थलों, रेस्टोरेंट्स तथा रूफटॉप होटलों की जांच की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206062
