[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में गौ सेवा की मिसाल बना सांवरिया गौ भक्त मंडल, हजारों बेजुबानों को दिया नया जीवन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में गौ सेवा की मिसाल बना सांवरिया गौ भक्त मंडल, हजारों बेजुबानों को दिया नया जीवन

रतनगढ़ में गौ सेवा की मिसाल बना सांवरिया गौ भक्त मंडल, हजारों बेजुबानों को दिया नया जीवन

रतनगढ़ : शहर का सांवरिया गौ भक्त मंडल पिछले 15 वर्षों से बेसहारा, बीमार, अंधी एवं घायल गौवंश की सेवा कर गौ संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। चूरू रोड स्थित पिंजरापोल गौशाला में सक्रिय यह मंडल प्रतिदिन गौसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करता है।

लम्पी महामारी के दौरान मंडल के सदस्यों ने सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों गौवंशों का उपचार एवं देखभाल कर उन्हें नया जीवन दिया। मंडल के प्रयासों से भामाशाहों के सहयोग से करीब 60 लाख रुपए की लागत से पिंजरापोल गौशाला में बड़े टीन शेड, चारदीवारी और चारा व्यवस्था विकसित की गई है। वहीं वीर हनुमान गौशाला में भी 7 से 8 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य कराए गए हैं।

मंडल ने परमहंसों की समाधियों और शिवधोरा स्थल पर भी गौवंश के लिए चारा-पानी की स्थायी व्यवस्था की है। संस्था की शुरुआत मात्र 100 रुपए के सहयोग से हुई थी, लेकिन सेवा भावना और समर्पण के कारण आज इसे समाज और भामाशाहों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

मंडल के अधिकांश सदस्य व्यापारी, युवा और नौकरीपेशा हैं, जो अपने दैनिक कार्यों के साथ नियमित रूप से गौसेवा में समय देते हैं। संस्था केवल गौवंश ही नहीं, बल्कि पक्षियों के लिए भी प्रतिदिन दाना-पानी की व्यवस्था करती है।

गौ भक्त मंडल के ललित चौधरी, रामगोपाल चौधरी, महेश सांगानेरिया, संजय चौधरी, अशोक चौधरी, रौनक बाजोरिया, बाबूभाई सिंधी, कैलाश, प्रकाश, चंद्रप्रकाश, विकास, योगेंद्र चौधरी, सचिन एवं जतिन चौधरी सहित अनेक सदस्य इस सेवा अभियान से जुड़े हुए हैं।

Related Articles