[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में 8 मार्च को मनेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:समाज में बेहरीन कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान, निःशुल्क हेल्थ जांच कैंप भी लगेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में 8 मार्च को मनेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:समाज में बेहरीन कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान, निःशुल्क हेल्थ जांच कैंप भी लगेगा

चिड़ावा में 8 मार्च को मनेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:समाज में बेहरीन कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान, निःशुल्क हेल्थ जांच कैंप भी लगेगा

चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पीरामल फाउंडेशन और महिलाओं के लिए कार्य करने वाली कई संस्थाओं की ओर से आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत के तहत सबसे पहले चिड़ावा शहर के आराध्य संत पंडित गणेशनारायण बावलियां बाबा के समाधि स्थल पर कार्यक्रम का पहला निमंत्रण अर्पित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर किया जा रहा है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान

स्पोर्ट्स ज़ोन एकेडमी के डायरेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि 8 मार्च को एकेडमी परिसर में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ-साथ समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेला और आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी होंगे आयोजित

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक और जागरूकता से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे। इनमें संस्कार बौद्धिक संवर्द्धन कार्यक्रम, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, रोजगार मेला और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शामिल है। इसके अलावा ‘बालिका संस्कार, सुरक्षा और स्वास्थ्य’ विषय पर एक विशेष जन-जागरूकता अभियान भी शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य समाज में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ सर्जन डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कुसुमलता शर्मा, मुस्कान भारद्वाज, पीरामल फाउंडेशन से सुबोध, गर्ल्स पॉवर महिला मंडल अध्यक्ष एवं राजस्थान यूथ आइकॉन पूजा शर्मा सहित जयश्री, रचना, मंजू, प्रियंका, सोना चेतीवाल, अनीता, कुलदीप, हितेश, माया, संजय सोमरा, सतीश और नितिन राठौड़ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles