[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रवाल जन कल्याण समिति के महासचिव बने सोनू मंड्रेलिया:अनूप भीमराजका कोषाध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्रवाल जन कल्याण समिति के महासचिव बने सोनू मंड्रेलिया:अनूप भीमराजका कोषाध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

अग्रवाल जन कल्याण समिति के महासचिव बने सोनू मंड्रेलिया:अनूप भीमराजका कोषाध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की अग्रवाल जन कल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश गाडिया ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इन नियुक्तियों पर कबूतर खाना बस स्टैंड के पास आयोजित एक बैठक में मुहर लगाई गई। समिति की नई कार्यकारिणी में कमल (सोनू) मंड्रेलिया को महासचिव और अनूप भीमराजका को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संस्था को मजबूती देने के लिए चार उपाध्यक्ष भी मनोनीत किए गए हैं।

इन उपाध्यक्षों में पितराम गोयल, सत्यनारायण मोदी, प्रेमप्रकाश बाछुका और अनिल रामभरोसा शामिल हैं। विशाल हलवाई और मनीष किठानिया को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में कुलदीप डालमिया, आशीष गोयल, राजेश वैद्य, श्रीकृष्ण गोयल, गौरव बंका और महेश चौधरी शामिल हैं।

बैठक में उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नई टीम को बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। अध्यक्ष रमेश गाडिया ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Related Articles