परसरामपुरा कॉलेज में महिला दिवस पर छात्राओं की प्रतिज्ञा:स्वावलम्बी बनने का संकल्प लिया, प्राचार्या ने हक व अधिकार के लिए किया प्रेरित
परसरामपुरा कॉलेज में महिला दिवस पर छात्राओं की प्रतिज्ञा:स्वावलम्बी बनने का संकल्प लिया, प्राचार्या ने हक व अधिकार के लिए किया प्रेरित
परसरामपुरा : परसरामपुरा के भरवाड़ी रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक दिन पहले मनाया गया। रविवार की छुट्टी के कारण यह आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वावलम्बी बनने की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी छात्राओं और स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। छात्रा रंजना कुमावत, प्रियंका खटकड़, प्रेरणा, आरती दादरवाल और दीपिका कुमावत सहित कई छात्राओं ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए।
कार्यवाहक प्राचार्या अनीता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और समाज में महिलाओं को उनके हक व अधिकार दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. एस.एस. गिल, डॉ. सुरभि पारीक, डॉ. पिंकी और संदीप कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रघुवीर सिंह मौर्य ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2054234

