पिलानी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:गांजा तस्करी के आरोप में 8 महीने से फरार था, एक तस्कर पहले ही पकड़ा जा चुका
पिलानी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:गांजा तस्करी के आरोप में 8 महीने से फरार था, एक तस्कर पहले ही पकड़ा जा चुका
पिलानी : झुंझुनूं जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले आठ महीनों से फरार चल रहे आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार पुत्र ब्रह्मप्रकाश (28 वर्ष), निवासी बेरला, पुलिस थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी चिड़ावा विकास धीधवाल के सुपरविजन में की गई। पिलानी थाना प्रभारी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने इस फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।
पुलिस ने बताया कि यह मामला 27 जुलाई 2025 का है। उस दिन चिड़ावा थाना प्रभारी आशाराम अपनी टीम के साथ झांझोत बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन से अवैध गांजा बरामद किया गया था। पुलिस ने वाहन जब्त कर फरार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले की जांच सीआई चन्द्रभान द्वारा शुरू की गई, जिसमें चार आरोपियों को नामजद किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम ने कई स्थानों पर तलाश की और आखिरकार लगभग आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी पंकज उर्फ पापड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चन्द्रभान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में कांस्टेबल धर्मवीर और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2054233

