[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनी नगर में महिला दिवस पर कार्यशाला:बेटियों को अच्छे संस्कार और सुरक्षा देने में मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सैनी नगर में महिला दिवस पर कार्यशाला:बेटियों को अच्छे संस्कार और सुरक्षा देने में मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया

सैनी नगर में महिला दिवस पर कार्यशाला:बेटियों को अच्छे संस्कार और सुरक्षा देने में मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया

नवलगढ़ : ग्राम पंचायत सैनी नगर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत एक कार्यशाला आयोजित की गई। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा रघुवीर जी महाराज सेवा समिति परिसर में बालिकाओं की सुरक्षा व संरक्षण पर यह कार्यक्रम केंद्रित था।

इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, बेटी जन्मोत्सव भी मनाया गया, जिसमें पांच नवजात बेटियों की माताओं को बेबी किट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर सरिता दनेवा, प्रशासक संपत देवी, एएनएम नेहा सैनी, ग्राम साथिन संजू देवी और सुनीता सहित गांव की कई महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित थीं।

इस दौरान राजकुमार सैनी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं के संस्कार और शिक्षा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने परिवार के विकास में महिलाओं के योगदान को अहम बताया और बेटियों को अच्छे संस्कार व सुरक्षा देने में मां की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। सैनी ने यह भी कहा कि आज बेटियां देश के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

Related Articles