लाडनूं के भियाणी गांव की बेटी रीटा महिया का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन
लाडनूं के भियाणी गांव की बेटी रीटा महिया का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : विधानसभा क्षेत्र लाडनूं तहसील के गांव भियानी की रहने वाली रीटा महिया का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में हुआ है। उसने पिछली बार केन्द्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) क्लियर किया था और आईआरएस सर्विस में उसका सलेक्शन हुआ था। अब मंगलवार को जारी परिणाम के अनुसार यूपीएससी की ओर से आयोजित भारतीय सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में रीता महिया भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई है। रीटा महिया ने ऑल इंडिया स्तर पर आईएएस में 322 रैंक हासिल की है। यह रीता का 4था प्रयास था। रीता महिया इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देती है। रीता महिया ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए। जो निरन्तर प्रयास करता है, उसे सफलता अवश्य ही मिलती है। महिया के पिता रामाकिशन महिया चेन्नई में बिजनेस करते हैं व माता सरोज देवी गृहिणी है। रीता की प्रारंभिक शिक्षा लाडनूं में हुई है।
रीटा को इस कड़ी मेहनत की सफलता और कामयाबी के दम पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन होने के विशेष मौके पर लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, कांग्रेस नेता लियाकत अली, दलित नेता कालूराम गेनाणा, सामाजिक कार्यकर्ता मो मुश्ताक खान कायमखानी, पंचायत समिति प्रधान हनुमानाराम कासनीया, नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां, उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, एडवोकेट हरीश मेहरडा, एडवोकेट जयश्री डुकिया, एडवोकेट महावीर गुजर, एडवोकेट भोमराज नायक, एडवोकेट नबाब खां, एडवोकेट विकास ठोलिया, एडवोकेट शाहिना खान, मोहम्मद आसिफ अली, रोशन खान, सदाम खान, पार्षद एमडी इदरीस खान, जलदाय विभाग के पूर्व सहायक अभियंता नोरतनमल रेगर आदी गणमान्य नागरिको ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए रीटा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053424


