मेंहदी व पोस्टर प्रतियोगिता से दिया महिला दिवस का संदेश
मेंहदी व पोस्टर प्रतियोगिता से दिया महिला दिवस का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला दिवस से पूर्व एएनएमटीसी केन्द्र पर मेंहदी व पोस्टर प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि महिला दिवस से पूर्व एएनएम प्रशिक्षार्थी छात्राओं ने मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण व महिला जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अहसान गौरी ने हर क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते कदमों व महिला अधिकारों की जानकारी दी। पीसीपीएनडीटी समन्वयक राजकुमार बैरवा ने बताया कि मेंहदी प्रतियोगिता में रितिका व संध्या सैनी तथा पोस्टर प्रतियोगिता में पूनम को सम्मानित किया गया। इस दौरान नर्सिंग टयूटर शाहिद, विवेक थालौड़, मंजू, सुनीता, सरिता, कृष्णा, शारदा व महेन्द्र गोपाल मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053426


