[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य स्तर पर होगा झुंझुनूं जिला कलक्टर डाॅ. अरूण गर्ग का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तर पर होगा झुंझुनूं जिला कलक्टर डाॅ. अरूण गर्ग का सम्मान

महिलाओं को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाने में राज्य में पहले स्थान पर रहा झुंझुनूं जिला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का राज्य स्तरीय समारोह इस बार हनुमानगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्राी नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (सर्वाधिक संख्या में ऋण आवेदन एवं राशि स्वीकृत करने वाले जिले के रूप में) जिला कलक्टर डाॅ. अरूण गर्ग को सम्मानित किया जाएगा।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर के अतिरिक्त (सर्वाधिक संख्या में ऋण आवेदन एवं राशि स्वीकृत करने वाले जिला स्तरीय एलडीएम श्रेणी में) गोपाल प्रसाद तथा सर्वाधिक राशि के ऋण स्वीकृत करने वाली ब्रांच की श्रेणी में पंजाब नेशनल बैंक के बैंक शाखा प्रबंधक विकास शिवराण को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वहीं जिला बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ अभियान में दूसरे नम्बर पर रहा है।

Related Articles