राजकॉप सिटीजन ऐप से अब घर बैठे दर्ज होगी शिकायत:चूरू पुलिस की कालिका टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर लगाए पेम्पलेट
राजकॉप सिटीजन ऐप से अब घर बैठे दर्ज होगी शिकायत:चूरू पुलिस की कालिका टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर लगाए पेम्पलेट
चूरू : चूरू पुलिस की कालिका टीम ने शुक्रवार दोपहर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर राजकॉप सिटीजन ऐप के पेम्पलेट लगाए। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए थानों तक जाने की आवश्यकता को समाप्त करना है।
कालिका टीम की हेड कॉन्स्टेबल कौशल्या ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से नागरिक घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। कई बार संकट की स्थिति में भी लोग पुलिस सहायता से वंचित रह जाते हैं, जिसे यह ऐप दूर करेगा। यह पहल मुख्य रूप से महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस से सरल तरीके से सहयोग प्राप्त करने के लिए की गई है।
टीम ने शहर के लोहिया कॉलेज, रेलवे स्टेशन, गर्ल्स, गर्ल्स कॉलेज, बस स्टैंड, लेडीज मार्केट, जिला खेल स्टेडियम, डीबी अस्पताल और अनेक ऑटो सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पेम्पलेट लगाए। इन पेम्पलेट पर क्यूआर कोड भी है, जिसे स्कैन कर ऐप आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
कालिका टीम ने सार्वजनिक स्थानों से गुजर रहे लोगों को ऐप डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने की जानकारी दी। ऐप में ‘नीड हेल्प’ और ‘यात्रा सूचना’ जैसे फीचर शामिल हैं। ‘नीड हेल्प’ में आपातकालीन स्थिति चुनने पर पुलिस तुरंत सहायता के लिए पहुंचेगी। गैर-आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के समय और तरीके का निर्धारण करेगी।
राजकॉप सिटीजन ऐप कई अन्य नागरिक सुविधाएं भी प्रदान करता है। इसके माध्यम से किराएदार या नौकर का पुलिस सत्यापन करवाया जा सकता है, साइबर फ्रॉड की सूचना और रिपोर्ट दी जा सकती है। एसओएस पैनिक बटन से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। शिकायतें मोबाइल से कहीं से भी दर्ज की जा सकती हैं, जो गोपनीय और पारदर्शी रहती हैं। ऐप समयबद्ध समाधान और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर कालिका टीम की कॉन्स्टेबल मंजू, प्रमिला, निर्मला, कांता, सुनीता, निरंजना, सरोज और चंदा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053460


