22 जाट रेजिमेंट की टीम से मिले चूरू सांसद:8 मार्च को निकलेगी गौरव सैनानी सम्मान रैली, प्रचार-प्रसार में सहयोग का दिया भरोसा
22 जाट रेजिमेंट की टीम से मिले चूरू सांसद:8 मार्च को निकलेगी गौरव सैनानी सम्मान रैली, प्रचार-प्रसार में सहयोग का दिया भरोसा
चूरू : चूरू में 8 मार्च को आयोजित होने वाली गौरव सैनानी सम्मान समारोह रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में डोर टू डोर मिलाप अभियान के तहत नायब सुबेदार मुकेश शेषमा के नेतृत्व में सालासर क्षेत्र में कार्य कर रही 22 जाट रेजिमेंट की सतत मिलाप टीम से चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शुक्रवार को मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सांसद राहुल कस्वां ने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने रैली की तैयारियों में जुटे सैनिकों को हरसंभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
सतत मिलाप टीम के कार्यों की सराहना
सांसद राहुल कस्वां ने नायब सुबेदार मुकेश शेषमा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस दौरान नायब सुबेदार मुकेश शेषमा ने बताया कि सतत मिलाप टीम पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर 8 मार्च को चूरू में गौरव सैनानी सम्मान समारोह रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार शामिल होंगे।
रैली के प्रचार-प्रसार में सहयोग का भरोसा
इस मौके पर सांसद के साथ मौजूद महेंद्र डूकिया गुडावड़ी और भीम बेनीवाल सरदारशहर ने भी रैली के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने आसपास के गांवों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि गौरव सैनानी सम्मान समारोह रैली के माध्यम से पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान को नई पहचान मिलेगी और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053353


