[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:तारानगर के पास हादसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:तारानगर के पास हादसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:तारानगर के पास हादसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

तारानगर : चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले तारानगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सेहुआ निवासी शंकर (30) अपनी बाइक से तारानगर से अपने गांव सेहुआ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल शंकर को तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल शंकर का इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल शंकर और मौके पर मौजूद लोगों से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ की है। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और डॉक्टरों की निगरानी में शंकर का इलाज चल रहा है।

Related Articles