नशामुक्त भारत अभियान: पोस्टर व आईईसी सामग्री का विमोचन, 26 जून तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम
नशामुक्त भारत अभियान: पोस्टर व आईईसी सामग्री का विमोचन, 26 जून तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : नशामुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को एडीआर भवन में नशा विरोधी पोस्टर एवं जन-जागरूकता सामग्री (आईईसी) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. महेन्द्र के. सोलंकी, सीजेएम अनुमा सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां सहित अधिकारी मौजूद रहे।
डॉ. पवन पूनियां ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के तहत जिले में 17 से 26 जून तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत साइकिल रैली, मानव श्रृंखला, योग-ध्यान शिविर, नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे। 26 जून को जिला स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों पर चर्चा होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217709


