भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 61 पौधे लगाकर मनाया गुरुदेव का जन्मोत्सव
भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 61 पौधे लगाकर मनाया गुरुदेव का जन्मोत्सव
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़-अजमेर के मुख्य उपासक गुरुदेव चम्पालाल जी महाराज के 61वें जन्मोत्सव पर सुजानगढ़ में सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री मसाणिया भैरव भक्त मंडल सुजानगढ़ के तत्वावधान में पाबोलाव क्षेत्र स्थित मां गायत्री री ढाणी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती गौशाला में गौसेवा से हुई, जहां भक्तों ने गायों को गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद ढाणी परिसर में कार्यरत श्रमिकों को फल वितरित कर सम्मानित किया गया। वहीं पाबोलाव मैदान में चींटियों के लिए सप्तधान और आटे का वितरण कर जीव मात्र के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
मां गायत्री री ढाणी की व्यवस्थापिका डॉ. ईशा गुर्जर के मार्गदर्शन में गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनकल्याण की कामना के साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की।
गुरुदेव चम्पालाल जी महाराज के 61वें जन्मदिवस को विशेष बनाने के लिए परिसर में 61 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
डॉ. ईशा गुर्जर ने बताया कि मां गायत्री री ढाणी का निर्माण युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और धर्म से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यहां प्रकृति, पंचमहाभूतों और भारतीय जीवन दर्शन पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से नई पीढ़ी में सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित की जा रही है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोपालपुरा की निवर्तमान सरपंच सविता राठी ने कहा कि गुरुदेव के जन्मोत्सव पर गौसेवा, वृक्षारोपण और यज्ञ जैसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने मां गायत्री री ढाणी में संचालित जनहित एवं संस्कार निर्माण के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर श्री बापूजी कॉलेज के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गुर्जर, समाजसेवी दिनेश पीपलवा, सैन समाज अध्यक्ष महावीर, राजेन्द्र सिंह, एडवोकेट सतीश सेन, गोपाल पारीक, चंद्रप्रकाश, पुष्पेंद्र, अनिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217792


