जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला:घायल डीबी अस्पताल में भर्ती, घात लगाकर बैठे पिता-पुत्र पर हमले का आरोप
जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला:घायल डीबी अस्पताल में भर्ती, घात लगाकर बैठे पिता-पुत्र पर हमले का आरोप
चूरू : चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के सोमासी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल सांवरमल को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल सांवरमल (50) ने अस्पताल में बताया कि वह गांव में आयोजित एक बनौरा कार्यक्रम में भोजन करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही बंशीधर और उसके बेटे रोहित ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
सांवरमल ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों के साथ उसका काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी पुरानी रंजिश के चलते उन पर यह हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053353


