[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी सेवा शिविर में दिव्यांगजन को मिली ट्राइसाइकिल, शिव भगवान के जीवन में लौटी उम्मीद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शहरी सेवा शिविर में दिव्यांगजन को मिली ट्राइसाइकिल, शिव भगवान के जीवन में लौटी उम्मीद

शहरी सेवा शिविर में दिव्यांगजन को मिली ट्राइसाइकिल, शिव भगवान के जीवन में लौटी उम्मीद

सीकर : राजस्थान सरकार के ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर पालिका दांता में आयोजित शिविर में दिव्यांगजन को राहत मिली। शिविर में लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ शिव भगवान कुमावत को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

दांता निवासी शिव भगवान कुमावत आवागमन के साधन के अभाव में काफी परेशान थे। उन्होंने अपनी समस्या सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक प्रोग्रामर सुरेश कुमार वर्मा के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिविर प्रभारी भूपेश कुमार शर्मा के निर्देश पर उन्हें मौके पर ही ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

ट्राइसाइकिल मिलने पर शिव भगवान ने खुशी जताते हुए कहा कि अब वे अपने जरूरी कार्यों के लिए आसानी से आ-जा सकेंगे और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले पाएंगे। उन्होंने राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन, नगर पालिका दांता एवं शिविर से जुड़े अधिकारियों का आभार जताया। अधिकारियों ने बताया कि सेवा शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध करवाना है।

Related Articles