दिनदहाड़े दुकान से 3 लाख रुपए चोरी:चप्पल उठाने गया दुकानदार, बदमाश ने पार कर लिया बैग
दिनदहाड़े दुकान से 3 लाख रुपए चोरी:चप्पल उठाने गया दुकानदार, बदमाश ने पार कर लिया बैग
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में दिनदहाड़े एक परचून की दुकान से 3 लाख रुपए की नकदी और बहीखातों से भरा एक बैग चोरी हो गया। यह घटना शुक्रवार को शहर के पूर्वी बाजार में हुई, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश चौधरी की परचून की दुकान पर उनके बेटे पुनीत चौधरी ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 3 लाख रुपए नकद और बहीखातों से भरा थैला गद्दी पर रख दिया। तभी एक अज्ञात युवक पुनीत के पास आया और बताया कि उनकी चप्पलें दुकान से दूर रखी हैं।
CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश जारी
पुनीत जैसे ही चप्पलें लेने के लिए दुकान से बाहर गए, उस अज्ञात चोर ने गद्दी पर रखा थैला चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना सामने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी का पता चलने पर पुनीत ने आसपास चोरों की तलाश की, जिसके बाद मौके पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053362


