जाजोद पुलिस ने 36 घंटे में आरोपी को पकड़ा
मोटरसाइकिल छीनने के मामले में एक गिरफ्तार, बाइक बरामद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : जाजोद थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल छीनने के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छीनी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि वार्ड नंबर 11, ठीकरिया निवासी कमलेश कुमार (32) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमलेश ने बताया कि उसकी होंडा पीएस मोटरसाइकिल नंबर आरजे 23 वीएस 6882 को राकेश कुमार ऐचरा, सांवरमल पूनिया और एक अन्य युवक लूटकर ले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।
सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों का उपयोग करते हुए आरोपियों और मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। एफआईआर दर्ज होने के 36 घंटे के भीतर सेवदा की ढाणी, धीरजपुरा निवासी राकेश कुमार ऐचरा (28) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर छीनी गई मोटरसाइकिल नंबर आरजे 23 वीएस 6882 बरामद की गई। राकेश ऐचरा को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राकेश ऐचरा के खिलाफ विभिन्न थानों में मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित चार गंभीर मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी सांवरमल की तलाश अभी जारी है। इस कार्रवाई में एएसआई गिरधारी लाल के साथ नरेश कुमार, सुभाष कुमार, देशराज और महेश कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2217270


