गैस पेपरलीक की अफवाह पर तुरंत पुलिस को बताएं:NEET परीक्षा से पहले पुलिस सतर्क, अफवाहों की सूचना तुरंत देने की अपील
गैस पेपरलीक की अफवाह पर तुरंत पुलिस को बताएं:NEET परीक्षा से पहले पुलिस सतर्क, अफवाहों की सूचना तुरंत देने की अपील
सीकर : 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा की निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने हॉस्टल एवं होटल संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पिपराली रोड स्थित मिलन मैरिज गार्डन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को पेपर लीक या तथाकथित ‘गेस पेपर’ से जुड़ी कोई सूचना मिलती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। उन्होंने कहा कि पिछली परीक्षा के दौरान सीकर का नाम पेपर लीक प्रकरण से जोड़ा गया था, लेकिन जांच में जिले की कोई भूमिका सामने नहीं आई थी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
बैठक में नगर वृत्ताधिकारी संदीप चौधरी ने कहा कि सीकर शिक्षा नगरी के रूप में पहचान बना चुका है और यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने हॉस्टल संचालकों से अग्निशमन सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की।
उद्योग नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडानिया ने कहा कि विद्यार्थियों का अपने परिवार के बाद सबसे अधिक संपर्क हॉस्टल और पीजी संचालकों से रहता है। यदि किसी छात्र को कोई संदिग्ध जानकारी मिलती है तो वह प्रायः अपने संचालक को बताता है। इसलिए ऐसी सूचनाओं को तुरंत पुलिस तक पहुंचाना आवश्यक है।
शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ ने कहा कि परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। छोटी से छोटी सूचना भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
बैठक के दौरान हॉस्टल संचालकों ने शहर में अतिक्रमण हटाने और नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग भी उठाई। ट्रैफिक प्रभारी कृष्ण कुमार धनखड़ ने बताया कि परीक्षा दिवस पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि वे बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दें तथा अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी समय पर करवाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217305


