लक्ष्मणगढ़ में खुला चैंबर बन रहा हादसों का कारण:एक सप्ताह में 12 बाइक सवार चोटिल, मरम्मत करने की मांग
लक्ष्मणगढ़ में खुला चैंबर बन रहा हादसों का कारण:एक सप्ताह में 12 बाइक सवार चोटिल, मरम्मत करने की मांग
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में तोदी कॉलेज के पास एक खुला और क्षतिग्रस्त चैंबर राहगीर और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। यह चैंबर पुराने बस स्टैंड से बाईपास पुलिया को जोड़ने वाली लिंक रोड पर स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई पैदल यात्री और बाइक सवार यहां गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
अचानक मुडने वाले वाहनों के लिए हादसे का खतरा
वार्ड नंबर 12 में तिराहे के किनारे सड़क के मोड़ पर होने के कारण यह चैंबर विशेष रूप से खतरनाक है। अचानक मुड़ने वाले वाहनों के लिए यह हादसे का कारण बन सकता है। आसपास के निवासियों का कहना है कि कई वाहन चालक संतुलन खोकर इसमें गिर चुके हैं।
भारी वाहन गुजरने से टूटा ढक्कन
चैंबर के पास रखे पत्थर
संजय के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में करीब 10 से 12 बाइक सवार इस खुले चैंबर में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर, लोगों ने हादसों से बचाव के लिए चैंबर के पास पत्थर रख दिए हैं। यह एक मुख्य मार्ग है, जहां दिनभर भारी आवागमन रहता है। बारिश के दौरान चैंबर पानी से भर जाता है, जिससे उसकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चैंबर की मरम्मत कर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217305


