[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में रिटायर लाइब्रेरियन ने दिखाई ईमानदारी:डेढ़ लाख के गहने और नकदी से भरा पर्स लौटाया, परिवार ने जताया आभार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में रिटायर लाइब्रेरियन ने दिखाई ईमानदारी:डेढ़ लाख के गहने और नकदी से भरा पर्स लौटाया, परिवार ने जताया आभार

सादुलपुर में रिटायर लाइब्रेरियन ने दिखाई ईमानदारी:डेढ़ लाख के गहने और नकदी से भरा पर्स लौटाया, परिवार ने जताया आभार

सादुलपुर : सादुलपुर में रिटायर लाइब्रेरियन सुबे सिंह पूनिया ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्हे बाजार में नकदी और सोने के आभूषणों से भरा पर्स मिला। जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है। पूनिया ने यह पर्स उसके वास्तविक मालिक को लौटा दिया। सुबे सिंह पूनिया ने बताया-उन्हें ये पर्स सादुलपुर बाजार में मिला था। पर्स में नकदी और सोने के आभूषण रखे हुए थे। पर्स मिलने के बाद उन्होंने उसे अपने पास सुरक्षित रख लिया। इसके बाद उन्होंने अपना फोन नंबर बाजार में उपलब्ध कराया।

वास्तविक मालिक को लौटाया पर्स

बाद में पता चला कि यह पर्स वार्ड नंबर 1, त्रिदेव मंदिर के पास, हिसार रोड सादुलपुर निवासी सुनीता पत्नी गोविंदराम स्वामी का था। पहचान सुनिश्चित होने के बाद पूनिया ने पूरी ईमानदारी से बटुआ उसके वास्तविक मालिक सुनीता को सौंप दिया।

पर्स मालिक ने जताया आभार

पर्स वापस मिलने पर सुनीता और उनके परिवार ने सुबेसिंह पूनिया का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने भी पूनिया की ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।

Related Articles