बबाई पुलिस ने बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया:ड्राइवर गिरफ्तार; गश्त के दौरान कार्रवाई; बिना नंबर वाहन चला रहा था
बबाई पुलिस ने बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया:ड्राइवर गिरफ्तार; गश्त के दौरान कार्रवाई; बिना नंबर वाहन चला रहा था
बबाई : बबाई पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बबाई थानाधिकारी राजपाल यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक पप्पूराम अपनी टीम के साथ कालोटा बस स्टैंड से करीब 200 मीटर दूर बबाई रोड पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्हें बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी ले जाते हुए दिखा। ट्रैक्टर से बजरी सड़क पर गिर रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को रुकवाकर जांच शुरू की।
बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी भर ले जा रहा था
जांच में ट्रॉली में बजरी भरी हुई पाई गई। ड्राइवर बजरी परिवहन से संबंधित कोई वैध रवन्ना या रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद पुलिस ने बजरी से भरी ट्रॉली को जब्त कर आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217305


