राजस्थान में ट्रांसफर और पोस्टिंग से बैन हटा:5 जुलाई तक हो सकेंगे बदलाव, जानें- कौनसी सेवाओं पर रोक बरकरार रहेगी
राजस्थान में ट्रांसफर और पोस्टिंग से बैन हटा:5 जुलाई तक हो सकेंगे बदलाव, जानें- कौनसी सेवाओं पर रोक बरकरार रहेगी
जयपुर : राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से बैन हटा दिया है। ये रोक 5 जुलाई तक के लिए हटाई गई है। पिछले लम्बे समय से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों में इसे लेकर चर्चा थी। आज सरकार ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए 16 दिन के लिए ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगे बैन को हटा दिया है।
इन ट्रांसफर पोस्टिंग में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, बीमार कर्मचारी (कैंसर, दिमाग की बीमारी, हार्ट की बीमारी, फेफड़े, किडनी की बीमारी से ग्रसित) को प्राथमिकता दी जाएगी। आदेश सरकारी कर्मचारी के अलावा निगम, बोर्ड, स्वायत्तशासी संस्थाओं पर लागू होगा।
इन दो विभागों के कर्मचारियों के नहीं होंगे तबादले
1. शिक्षा विभाग में ग्रेड थर्ड टीचर
2. चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को भी अलग रखा है। चिकित्सा विभाग में नर्सिंग ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन, डॉक्टर समेत अन्य पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के तबादले नहीं हो सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2217270


