[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घुमन्तु समुदाय के 70 परिवारों को मूलभूत सुविधाएं नहीं:एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

घुमन्तु समुदाय के 70 परिवारों को मूलभूत सुविधाएं नहीं:एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की मांग

घुमन्तु समुदाय के 70 परिवारों को मूलभूत सुविधाएं नहीं:एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की मांग

सादुलपुर : सादुलपुर शहर के वार्ड नंबर 14 से विस्थापित घुमन्तु समुदाय के 70 परिवारों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। शुक्रवार को एडवोकेट गायत्री पूनिया के नेतृत्व में इन परिवारों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि लगभग दो साल पहले प्रशासन ने वार्ड 14 से करीब 300 लोगों को भामाशाह राकेश पूनिया द्वारा दान की गई भूमि पर विस्थापित किया था। उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि सात दिनों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी। हालांकि, दो साल बीत जाने के बाद भी इन परिवारों को बिजली, पीने का पानी, शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। समुदाय के लोगों ने बताया कि पानी की पाइपलाइन के लिए टेंडर भी हो चुका है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है।

समुदाय ने प्रशासन से मांग की है कि 15 दिनों के अंदर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। ऐसा न होने पर उन्होंने अपने हक और अधिकारों के लिए धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

इस दौरान सुखवीर सहारण, भगत सिंह फोर्स के अनूप पूनिया, मोहनलाल झाड़सर, धनीराम, पिंकी, सौमिया, पंकज, निशा, राखी, सुमन, विनोद, जैकी, दीपक, लक्ष्मी, सुनीता और मनोज सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles