[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीखवा में खेल प्रतिभाओं का उत्सव : स्व. केसर देवी व स्व. झूथाराम भाम्बू स्मृति चतुर्थ खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लीखवा में खेल प्रतिभाओं का उत्सव : स्व. केसर देवी व स्व. झूथाराम भाम्बू स्मृति चतुर्थ खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है” – डॉ. जितेंद्र भाम्बू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में स्वर्गीय केसर देवी एवं स्वर्गीय झूथाराम भाम्बू की स्मृति में आयोजित चतुर्थ खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू रहे।

प्रातः 11 बजे लीखवा खेल मैदान में आयोजित समारोह का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मिठाई वितरित की गई और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और अनुशासन व टीम भावना सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।” उन्होंने आयोजन कर्ताओं की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

आयोजक श्रवण कुमार भाम्बू ने जानकारी दी कि स्व. केसर देवी एवं स्व. झूथाराम भाम्बू की स्मृति में उनके सुपुत्र श्रवण कुमार भाम्बू, महेंद्र सिंह भाम्बू एवं मोहर सिंह भाम्बू द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रतियोगिता में हरियाणा और राजस्थान की टीमों ने भाग लिया, जिससे मुकाबले रोमांचक रहे। आयोजन के तहत बॉलीबॉल एवं दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता टीम को 21 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र भाम्बू का दुपट्टा, रूमाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

बॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता बहल टीम रही वहीं उपविजेता मोजी ढाणी रही। बहल टीम ने रोमांचक मुकाबले के बीच ढाणी मोजी को एक अंक से हराया। 800 मीटर दौड़ में प्रथम मेसी कटारिया, द्वितीय केशव छापड़ा, तृतीय शक्ति लीखवा,800 मीटर दौड़ में महिला, प्रथम मोनिका पिलानी, द्वितीय पूजा लीखवा, तृतीय प्रिया पिलानी रही। बुजुर्ग दौड़ में प्रथम धर्मवीर भाम्बू, द्वितीय जगदीश वर्मा, तृतीय रिशाल रेवाड़ियां रहे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम योगेश लाड़ूंदा, द्वितीय कपिल सिरसला, तृतीय राहुल राजगढ़ रहा। महिला वर्ग में रजनी बुहाना, द्वितीय मोनिका पिलानी, तृतीय ज्योति सुजडोला रही। 400 मीटर दौड़ में प्रथम मनीष बुहाना द्वितीय योगेश लाड़ूंदा तृतीय मेसी कटारिया वहीं महिला वर्ग में प्रथम रजनी बुहाना द्वितीय मोनिका पिलानी तृतीय प्रिया पिलानी रही।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास (लीखवा), सरपंच बच्चन सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच सुरेश सैन, प्यारेलाल भाम्बू, हवासिंह भाम्बू, शक्ति सिंह भाम्बू, राकेश सांगवान, मोहर सिंह भाम्बू, डॉ. मनोज भाम्बू, मातूराम सिंघल, लोकेश पारीक, धर्मवीर भाम्बू, जयसिंह नारनोलिया (उपचेयरमैन), कांग्रेस नेता महिपाल भाम्बू, सज्जन अग्रवाल (कांग्रेस ब्लॉक कोषाध्यक्ष), अनिल भाम्बू, नरेश टेकनेत, डॉ. संदीप भाम्बू, विकास भाम्बू, नवीन बांगड़वा, संजय बांगड़वा, संतलाल जांगिड़, विशन सिंह, शैलेश भाम्बू, राजेश शर्मा, विकास जाखड़, राजू खिंची, ललित सैन, प्रवीण व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles