स्कॉर्पियो-पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 लोग घायल:दर्जनों मुर्गियों की हुई मौत, राजलदेसर थाना क्षेत्र में हादसा
स्कॉर्पियो-पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 लोग घायल:दर्जनों मुर्गियों की हुई मौत, राजलदेसर थाना क्षेत्र में हादसा
चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एनएच-11 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कॉर्पियो और पोल्ट्री फार्म की पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो में सवार दो लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में पिकअप में लदी दर्जनों मुर्गियों की भी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ओम बन्ना मंदिर और बीकानेर पुलिया के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। स्कॉर्पियो कार बीकानेर से रतनगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि मुर्गियों से भरी पिकअप बीकानेर की तरफ जा रही थी। तभी दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। पिकअप में भरी दर्जनों मुर्गियां मौके पर ही मर गईं। दोनों वाहनों के पुर्जे टूटकर सड़क पर दूर तक फैल गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039264

