[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा:चूरू की मस्जिद चेजारान में देश की तरक्की, अमन-चैन की दुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा:चूरू की मस्जिद चेजारान में देश की तरक्की, अमन-चैन की दुआ

रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा:चूरू की मस्जिद चेजारान में देश की तरक्की, अमन-चैन की दुआ

चूरू : चूरू में माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज मस्जिद चेजारान में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश की सुख-समृद्धि, तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। रमजान का चांद दिखने के साथ ही चूरू में रोजेदारों ने रोजे रखने शुरू कर दिए थे, जिसके बाद बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पहले जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई शामिल हुए।

मोहल्ले के उस्मान गन्नी चेजारा ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है। इसे इबादत और अल्लाह की रहमतों का महीना माना जाता है।

इब्राहिम चेजारा ने बताया कि इबादतों, बरकतों और रहमतों से भरे इस पवित्र महीने के पहले जुमे की नमाज मोहल्ला चेजारान स्थित मस्जिद चेजारान में अदा की गई। नमाज के बाद देश की तरक्की, उन्नति, खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। उन्होंने यह भी बताया कि रमजान माह मुस्लिम धर्म का सबसे पवित्र महीना होता है। रमजान शुरू होने के साथ ही शहर की मस्जिदों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है।

Related Articles