[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के सुनारी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटकी मिली, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के सुनारी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटकी मिली, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

खेतड़ी के सुनारी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटकी मिली, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के सुनारी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता अपने घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर बबाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार हरड़िया निवासी भोमाराम ने बबाई थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी पुत्री अनिता (22) का विवाह 26 नवंबर 2024 को सुनारी निवासी राहुल पुत्र हजारीलाल के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में पूर्व में गांव के गणमान्य लोगों ने दो-तीन बार समझाइश भी की, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई।

परिजनों ने बताया कि करीब तीन माह पहले अनिता ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसे और अधिक परेशान किया जाने लगा। जब अनिता ने अपने पीहर पक्ष को इस बारे में जानकारी दी तो उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। परिजनों का आरोप है कि ससुर हजारीलाल, पति राहुल और सास राधा देवी की प्रताड़ना से आहत होकर अनिता ने देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर बबाई थानाधिकारी राजपाल सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल लाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पति राहुल, ससुर हजारीलाल और सास राधा देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles