झुंझुनूं में चेन स्नेचिंग करने वाला खेत में छिपा था:स्कूटी से जा रही मां-बेटी से छीनी थी; पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
झुंझुनूं में चेन स्नेचिंग करने वाला खेत में छिपा था:स्कूटी से जा रही मां-बेटी से छीनी थी; पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
झुंझुनूं : झुंझुनूं में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की वारदातों के बीच कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5000 रुपए के इनामी और लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी राजवीर बावरिया को कोटपुतली जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छिपाने के लिए खेत में रखवाली का काम कर रहा था। यह गिरफ्तारी पिछले साल अगस्त में हुई चेन स्नेचिंग की घटना से जुड़ी है।
शाम के अंधेरे में हुई थी चेन स्नेचिंग की वारदात
यह मामला 4 अगस्त 2024 का है। वार्ड नंबर 10 निवासी कामिनी गुप्ता अपनी बेटी के साथ स्कूटी से मंड्रेला रोड की तरफ से लौट रही थीं। शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच गाड़िया भवन के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चलती स्कूटी के पास आकर उनकी सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस दबाव में ठिकाने बदलते रहे आरोपी
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीमों ने मामले में तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।लगातार दबिश और पुलिस के दबाव के चलते गैंग के सदस्य दारासिंह, विक्रम, राजू और राजवीर अपने स्थायी ठिकाने छोड़ने को मजबूर हो गए। आर्थिक तंगी और गिरफ्तारी के डर से सभी आरोपी अलग अलग जगहों पर छिपकर रह रहे थे।
कोटपुतली के खेत से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
मुखबिर तंत्र और तकनीकी सर्विलांस के जरिए नरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी राजवीर बावरिया निवासी सुंदरवास, अकबरपुर जिला अलवर, कोटपुतली जिले के बनेठी गांव में एक खेत में रखवाली का काम कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने इलाके की रेकी की और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था। कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी और भी चेन स्नेचिंग की वारदातों में शामिल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2217763


