तपीपल्या में ग्राम उत्थान शिविर, 100 से अधिक काम निपटाए:कृषि विभाग ने ड्रोन से यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया, कई स्वीकृतियां जारी की
तपीपल्या में ग्राम उत्थान शिविर, 100 से अधिक काम निपटाए:कृषि विभाग ने ड्रोन से यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया, कई स्वीकृतियां जारी की
रींगस : रींगस के तपीपल्या ग्राम पंचायत कार्यालय में शनिवार को ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शाम तक विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही 100 से अधिक कार्यों का निस्तारण किया। राजस्व विभाग ने शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार महेश कुमार ओला और रींगस सर्किल के पटवारियों ने 35 खाता दुरुस्ती, 10 सहमति विभाजन, 5 तरमीम शुद्धि और 166 के 20 प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया।

कृषि विभाग ने शिविर के दौरान पास के सरसों के खेत में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव कर प्रदर्शन किया। इस नवाचार को देखने के लिए क्षेत्र के कई किसान एकत्रित हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय स्वीकृतियां भी जारी कीं। इनमें गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत एक लाख रुपए, सहकार किसान कल्याण योजना के तहत तीन लाख रुपए, खेत तलाई अनुदान के लिए 3.75 लाख रुपए, तारबंदी अनुदान के लिए 80 हजार रुपए और फार्म पॉन्ड अनुदान के लिए 1.20 लाख रुपए शामिल हैं। इन सभी कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

पंचायती राज विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बाबूलाल जांगिड़ (पुत्र हनुमान) और गोकुल जाखड़ (पुत्र जवाहर सिंह) को पक्के आवासों की चाबियां सौंपी।
पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत कई लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इनमें तपीपल्या निवासी झुमरी देवी (पत्नी रामेश्वर लाल), ममता देवी (पत्नी सागरमल), मोहनी देवी (पत्नी गिरधारी लाल), सजना देवी (पत्नी भंवरलाल), पुरोहित का बास निवासी सोहनी देवी (पत्नी राजेंद्र प्रसाद), संतोष देवी (पत्नी शीशराम) और दादिया रामपुरा निवासी मुरली देवी (पत्नी मोहनलाल महला) शामिल हैं।
शिविर में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मौके पर ही कई योजनाओं के तहत कार्य निपटाकर लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033802


