[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में घर में लगी आग:घरेलू सामान और अनाज जला, मंदिर गई थी मकान मालकिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में घर में लगी आग:घरेलू सामान और अनाज जला, मंदिर गई थी मकान मालकिन

लक्ष्मणगढ़ में घर में लगी आग:घरेलू सामान और अनाज जला, मंदिर गई थी मकान मालकिन

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शुक्रवार को केसरीनंदन बालाजी मंदिर के पास स्थित एक मकान में आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी।

दकमल ने आग पर काबू पाया

स्थानीय लोगों ने तुरंत दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर आग भड़क रही थी। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से मकान में रखी चारपाई, कपड़े, बैग, अनाज और बिस्तर सहित लाखों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

आग से घरेलू सामान जल गया।
आग से घरेलू सामान जल गया।

अकेली रहती है महिला

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मकान किरण देवी नामक महिला का है, जो अकेली रहती हैं। उनके पति का पहले ही देहांत हो चुका है। घटना के समय किरण देवी घर बंद कर मंदिर गई हुई थीं। इसी दौरान लोगों ने मकान में आग लगती देखी और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

Related Articles