[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामगढ़ पालिका की बैठक, 34.84 करोड़ का बजट पास:ईओ-पार्षदों में नोंकझोंक; सीवरेज, भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

रामगढ़ पालिका की बैठक, 34.84 करोड़ का बजट पास:ईओ-पार्षदों में नोंकझोंक; सीवरेज, भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंगामा

रामगढ़ पालिका की बैठक, 34.84 करोड़ का बजट पास:ईओ-पार्षदों में नोंकझोंक; सीवरेज, भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंगामा

फतेहपुर : फतेहपुर में रामगढ़ नगरपालिका की वार्षिक बजट बैठक में हंगामा हुआ। नगरपालिका सभागार में हुई बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 34 करोड़ 84 लाख 27 हजार रुपए का बजट पारित किया गया। हालांकि, बजट पर चर्चा से पहले ही सदन का माहौल गरमा गया। करीब एक घंटे तक सत्ता पक्ष के पार्षदों और नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) जयकरण गुर्जर के बीच तीखी बहस और नोंकझोंक हुई।

पार्षदों ने ईओ पर आरोप लगाए

बैठक के दौरान कांग्रेसी पार्षद मकसूद भाटी ने अधिशासी अधिकारी जयकरण गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए। पार्षद भाटी ने कहा कि आमजन की शिकायतों की जानकारी देने के बावजूद ईओ कोई कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि ईओ स्वयं को राज्य सरकार समझ रहे हैं।

पार्षद भाटी ने बताया कि वार्ड में नाला जाम, गंदगी और अन्य समस्याओं की सूचना देने के चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जो प्रशासन की मनमानी को दर्शाता है।

सीवरेज कंपनी पर उठाए सवाल

कस्बे में बार-बार सीवरेज लाइन जाम होने के मुद्दे पर नगरपालिका उपाध्यक्ष जमील कुरैशी ने सीवरेज कंपनी और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर सीवरेज कंपनी के रामगढ़ प्रभारी आबिद ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और खुलेआम चुनौती दी।

उपाध्यक्ष कुरैशी ने कहा कि सीवरेज कंपनी के प्रभारी का यह कहना कि भुगतान में 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत किया जाना चाहिए और नगरपालिका ईओ पर कमीशन देने की बात कहना, नगरपालिका में कमीशनखोरी की ओर इशारा करता है।

कचरा निस्तारण के लिए भूमि की समस्या

नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट दूदाराम चोहला ने कचरा निस्तारण के लिए भूमि की समस्या का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में दी गई भूमि का ग्रामीणों ने विरोध किया, जबकि दूसरी भूमि पर किसान खेती कर रहे हैं। अध्यक्ष ने सभी पार्षदों से मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने का आह्वान किया। बैठक का रोचक पहलू यह रहा कि अधिकांश हंगामा सत्ता पक्ष के कांग्रेसी पार्षदों द्वारा ही किया गया।

34.84 करोड़ का बजट प्रस्तुत और पारित

नगरपालिका एएओ योगेश कुमार शर्मा ने बजट प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। बजट में सफाई व्यवस्था के लिए 42 रिक्त पद भरने, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, दो वाहन चालकों के पदों का प्रावधान किया गया है। आय में पालिका के स्वयं के कर से 3.48 करोड़, राज्य सरकार से 15.45 करोड़ का अनुदान, विविध आय 3.03 करोड़, राजस्व व पूंजीगत आय 21.96 करोड़ और गत वर्ष की बचत 12.87 करोड़ रुपए शामिल हैं। वहीं व्यय में प्रशासनिक व संचालन व्यय 3.89 करोड़, स्थाई संपत्तियों पर 30.20 लाख, सीवरेज कार्य पर 3 करोड़, शहरी रोजगार गारंटी योजना में 80 लाख, विकास कार्यों पर 12.87 करोड़, अन्य व्यय 27.10 लाख और ऋण व विविध व्यय में 2.86 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Related Articles