[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च:शहर की संवेदनशील जगहों का निरीक्षण किया, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की जानकारी ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च:शहर की संवेदनशील जगहों का निरीक्षण किया, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की जानकारी ली

उदयपुरवाटी में रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च:शहर की संवेदनशील जगहों का निरीक्षण किया, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की जानकारी ली

उदयपुरवाटी : केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 83वीं बटालियन ने शुक्रवार को उदयपुरवाटी में फ्लैग मार्च किया। बटालियन ने उदयपुरवाटी पुलिस थाने में परिचय अभ्यास भी किया। यह अभ्यास भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इसका लक्ष्य सांप्रदायिक तनाव, दंगे या प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों को अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रित करना है।

अभ्यास के दौरान टीम ने इलाके की जनसंख्या, सामुदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा संबंधी जानकारी जुटाई। बलवाइयों की सूची भी तैयार की गई। इसके अलावा, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की जानकारी भी एकत्रित की गई।

एकत्रित जानकारी के आधार पर अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर बल को नियुक्त स्थल पर तत्काल पहुंचने में सुविधा मिलेगी। टीम ने प्राकृतिक आपदा, सामाजिक परिवेश और समाज में अशांति उत्पन्न करने वाले विभिन्न कारणों का गहन अध्ययन कर डेटा भी संकलित किया, जिससे विषम परिस्थितियों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इस अभ्यास में सहायक कमांडेंट जयसिंह ने टीम का नेतृत्व किया। इस दौरान उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल मीणा, निरीक्षक अशोक कुमार, नेमीचंद और राजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles