रतनगढ़ में आकाशीय बिजली गिरी, पानी की टंकी क्षतिग्रस्त:गोदावरी भवन की छत की दीवार टूटी, तेज गड़गड़ाहट से लोगों में भय
रतनगढ़ में आकाशीय बिजली गिरी, पानी की टंकी क्षतिग्रस्त:गोदावरी भवन की छत की दीवार टूटी, तेज गड़गड़ाहट से लोगों में भय
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से सराफ कुएं के पास स्थित गोदावरी भवन की छत पर बनी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने से टंकी का पाइप टूट गया।
शनिवार दोपहर तेज आंधी और बूंदाबांदी के दौरान यह घटना हुई। एक तेज धमाके के साथ बिजली गोदावरी भवन की पानी की टंकी पर गिरी, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भवन के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
भवन के व्यवस्थापक भारतभूषण पारीक ने बताया कि बिजली गिरने से छत पर रखी पानी की टंकी और टेरिस की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। टंकी से जुड़ी पाइपलाइन अलग हो गई और दीवार टूटने से मलबा रास्ते पर बिखर गया।
हालांकि, इस आकाशीय बिजली गिरने की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पारीक ने बताया कि यदि बिजली गिरने के समय उस रास्ते से कोई गुजर रहा होता, तो संभवतः एक बड़ा हादसा हो सकता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2173716


