गनेड़ी गांव में लूट का मामला विधानसभा में गूंजा:गोविंद सिंह डोटासरा ने उठाया सवाल, मंत्री बोले-मामले में SIT बनाई
गनेड़ी गांव में लूट का मामला विधानसभा में गूंजा:गोविंद सिंह डोटासरा ने उठाया सवाल, मंत्री बोले-मामले में SIT बनाई
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के गनेड़ी गांव में गुरुवार रात एक व्यापारी के साथ हुई लूट और मारपीट की घटना का मामला शुक्रवार को विधानसभा में उठा। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सदन में इस घटना पर सरकार से त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जवाब मांगा।
आरोपी अभी गिरफ्त से दूर
डोटासरा ने सदन को बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो चिंताजनक है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया था। उन्होंने गृह राज्य मंत्री से मामले की प्रगति रिपोर्ट और अपराधियों की गिरफ्तारी की समय-सीमा स्पष्ट करने की मांग की। विधायक ने यह भी पूछा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार क्या ठोस कदम उठा रही है।
मामले में SIT का गठन
जवाब में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच तेजी से जारी है। मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ज्वेलर पंकज सोनी से हुई थी लूट
नेछवा के गनेड़ी गांव में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे ज्वेलर्स पंकज सोनी के साथ लूट की वारदात हुई थी। नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर सोना, चांदी और नकदी लूट ली। पंकज सोनी अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर आए लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पंकज सोनी घायल होकर गिर गए, जिसके बाद लुटेरे उनके पास मौजूद सामान लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर नेछवा पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे।
ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन
इस घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जिनके आश्वासन के बाद रास्ता खोला गया। ग्रामीणों ने बताया कि गनेड़ी में पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2032895


