लीखवा में संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई
लीखवा में संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी के नजदीकी गांव लीखवा में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा सामाजिक समरसता और उत्साहपूर्ण वातावरण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन और सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।
डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी एवं टीम नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय मावर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी देशवासियों को संत रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि संत रविदास का संदेश समानता, भाईचारे और मानवता को सशक्त करने वाला है।
वहीं भीम आर्मी अध्यक्ष पिलानी प्रो. चेतराम (लीखवा) ने अपने उद्बोधन में कहा कि सतगुरु रविदास ने विपरीत और संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में रहते हुए समाज को अंधविश्वास पाखंड छुआछूत और भेदभाव से मुक्त कराने का मार्ग दिखाया। उन्होंने शिक्षा आत्मसम्मान और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज को विकसित और सशक्त बनने की प्रेरणा दी, जो आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में अजय कुमार मावर विजयसिंह रेवाड़िया राजवीर खींची सूरजभान रेवाड़िया सुखवीर भांडिया विक्रम विशाल रोतास अमित सुनील रणवीर साहिल सुरेश मुकेश वायरस दिनेश ज्योति अंबिका सारजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019297


