सरकारी स्कूल में चोरी करने वाली ‘गैंग’ का पर्दाफाश, 7 दबोचे, शत-प्रतिशत माल बरामद
शिक्षा के मंदिर में सेंध लगाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, उदयपुरवाटी पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर सरकारी सामान चुराने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि 25 मई को प्रधानाचार्य श्यामलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 17 जून को सातों आरोपियों पंकज, मनीष सिंह, नितेश, सुनील, प्रकाश, मोतीलाल, लालाराम उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से स्कूल से चुराए गए कंप्यूटर, पंखे, गैस सिलेंडर, बर्तन बरामद कर लिए गए हैं। त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी रामपाल मीणा, एएसआई फतेह सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह, धर्मवीर सिंह, सवाई सिंह, राजेन्द्र, अनुराग शामिल रहे। अधिकारियों ने पुलिस टीम की इस कामयाबी की सराहना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216390


