बीबासर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
बीबासर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
झुंझुनूं : राज्य सरकार के निर्देशानुसार झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीबासर में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
शिविर में विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों से पात्र व्यक्तियों को अधिकाधिक योजनाओं से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान तहसीलदार महेंद्र मूंड, विकास अधिकारी शीशराम मीणा, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी कमलकांत शर्मा, अभियान जिला संयोजक दलीप सैनी, विधानसभा संयोजक राकेश शर्मा, मुकेश पातुसारी, धर्मपाल भांबू, सहायक विकास अधिकारी अजय राव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके मौके पर ही निस्तारण के प्रयास किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए।
ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और प्रशासन का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216390


