[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई और आसपास के क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश:तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत, किसान बोले- खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई और आसपास के क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश:तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत, किसान बोले- खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा

बबाई और आसपास के क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश:तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत, किसान बोले- खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा

बबाई : बबाई कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश से क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह प्री-मानसून बारिश किसानों के लिए खुशी लेकर आई है। बबाई और आसपास के किसानों ने इसे खरीफ फसलों की बुआई के लिए बेहद उपयुक्त बताया है।

पिछले दो दिनों से क्षेत्र में पड़ रही गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। अब रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद किसान अपने खेतों में ट्रैक्टरों से जुताई करने में जुट गए हैं। इसके साथ ही किसान बीज भंडार की दुकानों पर खाद और बीज खरीदते नजर आए।

Related Articles