“कुरजां ए म्हारा भंवर मिला द्यो ए…” पर झूम उठा तालछापर
तालछापर बर्ड फेस्टिवल–2026 में सजी सांस्कृतिक संध्या, लोक रंगों ने बांधा समां
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रदेश सरकार की पंच गौरव योजना के तहत एक जिला–एक प्रजाति : खेजड़ी के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से तालछापर वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित तालछापर बर्ड फेस्टिवल–2026 के दौरान भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रवण कुमार माली, एडीएम संतोष कुमार मीणा, डीएफओ भवानी सिंह, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, बीदासर एसडीएम अमीलाल यादव सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या में अनवर खान एंड ग्रुप ने “केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस” और राजीविका की रचना ने “कुरजां” जैसे लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वहीं प्रेम एंड पार्टी, रमा गोस्वामी सहित कलाकारों के लोकनृत्यों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इसके अलावा टैगोर शिक्षण संस्थान, मरुधर स्कूल सहित विद्यालयों के विद्यार्थियों व स्थानीय लोक कलाकारों ने लोकगीत, लोकनाट्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और वृक्षारोपण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पक्षी विशेषज्ञ, प्रकृति प्रेमी एवं छापरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संचालन चंद्रशेखर पारीक ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019297


