उदयपुरवाटी शहरी सेवा शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, 4 लाभार्थियों को बांटे पट्टे
उदयपुरवाटी शहरी सेवा शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, 4 लाभार्थियों को बांटे पट्टे
अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. गर्ग ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटर्स का जायजा लिया और अधिकारियों से अब तक के काम का फीडबैक मांगा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को पाबंद किया कि आमजन से मिलने वाली शिकायतों और आवेदनों को प्राथमिकता सूची में रखकर उनका तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
शिविर में चार परिवारों को मिला अपने आशियाने का हक
शिविर में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला जब जिला कलेक्टर ने खुद आगे बढ़कर चार लाभार्थियों को उनके मालिकाना हक के भूमि पट्टे वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने नए आवेदनों की प्रगति की समीक्षा भी की। शिविर के दौरान कुल 4 नए पट्टा आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर ही 4 पट्टे जारी कर आमजन को बड़ी राहत दी गई।
एक ही छत के नीचे निपटे कई सरकारी काम
सहायक शिविर प्रभारी रामावतार सैनी ने बताया कि शिविर आमजन के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। गुरुवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शिविर में 12 प्रकरणों का निस्तारण, 09 मामलों का समाधान, खाद्य सुरक्षा में 06 लाभार्थियों को राहत, विवाह पंजीयन के 02 प्रमाण पत्र जारी, राशन कार्ड के 02 संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार जे.आर. कूड़ी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तौफिक अहमद, पूर्व पार्षद तेजस छीपा, डॉ. प्रताप कुमावत, महेंद्र सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2216262


