ढाणी निहालोठ की गलियों में भरा गंदा पानी:नालियों के अभाव में आवागमन मुश्किल, मकान हो रहे जर्जर
ढाणी निहालोठ की गलियों में भरा गंदा पानी:नालियों के अभाव में आवागमन मुश्किल, मकान हो रहे जर्जर
पचेरी कलां : पचेरी कलां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गूंती की ढाणी निहालोठ में ग्रामीणों को गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां नालियों और सड़कों के अभाव में गंदा पानी रास्तों में जमा हो रहा है, जिससे आसपास के मकान भी जर्जर होने लगे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से ग्राम सेवक और सरपंच को इस समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है। हालांकि, हर बार बजट की कमी का हवाला देकर मामले को टाल दिया जाता है। रास्तों में पानी और कीचड़ जमा होने से राहगीरों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। इस स्थिति से ग्रामीणों में गहरा रोष है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान हुकम सिंह, मनोज, शक्ति सिंह, राहुल, चेतराम, उद्यमी, दयाराम, प्रवीण, प्रेम सिंह, भंवर सिंह, चिरंजी, होशियार सिंह, गूगन, शेखर जाखड़, रोशन, अजीत जाखड़, शांति देवी, परमेश्वरी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2216198

