[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में झूलते तार बने आमजन के लिए खतरा:बड़े वाहनों के गुजरने पर लगा रहता है डर, जल्द समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में झूलते तार बने आमजन के लिए खतरा:बड़े वाहनों के गुजरने पर लगा रहता है डर, जल्द समाधान की मांग

लक्ष्मणगढ़ में झूलते तार बने आमजन के लिए खतरा:बड़े वाहनों के गुजरने पर लगा रहता है डर, जल्द समाधान की मांग

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड 28 में गैस एजेंसी के पीछे आम रास्ते पर झूलते बिजली के तार स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ये तार काफी नीचे लटक रहे हैं। जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। साथ ही हादसे का खतरा बना हुआ है।

आमजन को हादसे की आशंका

वार्ड के लोगों ने बताया-इस रास्ते से गुजरने वाले बड़े वाहनों को तारों के कारण दिक्कत होती है। कई बार वाहन चालकों को तारों को ऊपर उठाकर निकलना पड़ता है या फिर उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

घर सीढ़ी से गुजर रहे बिजली के तार

स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि बिजली के तार उनके घर की दीवार और छत पर जाने वाली लोहे की सीढ़ी के पास से गुजरते हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए निजी खर्च पर तारों पर प्लास्टिक के पाइप लगवाए थे, लेकिन तारों के बार-बार हिलने और दीवारों से टकराने के कारण वे पाइप टूट गए हैं।

राजकुमार के मुताबिक, रात में भी जब कोई बड़ा वाहन इन झूलते तारों की वजह से रास्ते से नहीं निकल पाता, तो उन्हें जगाया जाता है। इसके बाद उन्हें सीढ़ियों के सहारे तारों को ऊपर उठाकर वाहन को निकालने में मदद करनी पड़ती है। इससे उन्हें काफी असुविधा होती है और दुर्घटना का जोखिम भी बना रहता है।

स्थायी समाधान की मांग

निवासियों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में विद्युत विभाग को कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। हालांकि, हर बार केवल जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

वार्डवासियों ने यह भी बताया कि इस मार्ग के पास एक स्कूल और मंदिर होने के कारण बच्चों और श्रद्धालुओं का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में ये झूलते बिजली के तार कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने विद्युत विभाग से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

Related Articles