[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोलीकांड में युवक को फंसाने का आरोप:थाने पहुंचे लोग, बोले-FIR में नाम नहीं, फिर भी बदनाम किया जा रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोलीकांड में युवक को फंसाने का आरोप:थाने पहुंचे लोग, बोले-FIR में नाम नहीं, फिर भी बदनाम किया जा रहा

गोलीकांड में युवक को फंसाने का आरोप:थाने पहुंचे लोग, बोले-FIR में नाम नहीं, फिर भी बदनाम किया जा रहा

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी कस्बे में करीब दो महीने पहले हुए चर्चित गोलीकांड मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। सर्व समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय युवक प्रशांत शर्मा को सुनियोजित तरीके से मामले में फंसाने और उसकी छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठे वीडियो और पोस्टर वायरल किए जा रहे हैं। इस कथित राजनीतिक द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को सर्व समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर थानाधिकारी गौरव प्रधान को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये है पूरा मामला

ज्ञापन में बताया – 4 अप्रैल को भोड़की चौराहे पर हुए गोलीकांड हुआ था। उसमें प्रशांत शर्मा का दूर-दूर तक कोई रोल नहीं है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्टर वायरल कर उसे इस मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

राजनीतिक साजिश का आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस पूरे षड्यंत्र के पीछे रोहित खराड़िया नाम का युवक और कुछ अन्य राजनीतिक लोग हैं। समाज के लोगों का कहना है कि रोहित खराड़िया स्वयं इस मामले में जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ और गिरफ्तारी के दौरान भी उसने प्रशांत शर्मा का नाम नहीं लिया था। वहीं मूल एफआईआर में भी प्रशांत का नाम शामिल नहीं है।

‘प्रशांत का रिकॉर्ड बेदाग, फिर भी बदनाम किया जा रहा’

ज्ञापन में बताया गया कि प्रशांत शर्मा के खिलाफ आज तक किसी भी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसके बावजूद राजनीतिक द्वेष के चलते उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के लोगों ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ गुढ़ा गौड़जी थाने में लूट, जानलेवा हमला और आगजनी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस बोली- जांच में भी सामने नहीं आया नाम

गुढ़ा थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि सर्व समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर शिकायत की है कि रोहित खराड़िया नामक व्यक्ति द्वारा गोलीकांड मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक एप्लीकेशन और वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें प्रशांत शर्मा को मुख्य अभियुक्त बताया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि न तो एफआईआर में और न ही अब तक की जांच में प्रशांत शर्मा का नाम सामने आया है। मामले की जांच वर्तमान में सीओ नवलगढ़ द्वारा की जा रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय, आयुष, रोहित, कपिल शर्मा, आशीष, रामसिंह, हिमांशु, विनोद कुमार सहित सर्व समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles