केंद्र सरकार के बजट को दिशा हीन बताया सांसद राहुल कस्वा
केंद्र सरकार के बजट को दिशा हीन बताया सांसद राहुल कस्वा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय से सांसद राहुल कस्वा ने बजट को लेकर कहा केन्द्र का आम बजट दिशाहीन और बगैर किसी विज़न का है। युवाओं के लिये कोई योजना नहीं, किसानों के लिये कोई योजना नहीं, महिलाओं का नाम तक नहीं लिया गया। सिंचाई प्रौजेक्ट पर पिछले 11 सालों में कोई नीति नहीं दिखाई देती है। पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने की सिर्फ बातें होती हैं लेकिन इस दिशा में कोई कार्य योजना नहीं है। युवाओं के लिये रोजगार की बात करने की बजाय रील बनाने का सपना दिखाया जा रहा है। महिला सुरक्षा अहम मुद्दा है लेकिन इस ओर सरकार का बिल्कुल ध्यान नहीं है। पहले की योजनाएं और घोषणाएं धरातल पर बेअसर हैं और नये-नये नामों से नई घोषणाओं से भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। आर्थिक नीतियों और प्रगति की योजनाओं की जगह बस शब्दों में हेर-फेर कर देश के अहम मुद्दों ग़रीबी, महंगाई, बेरोजगारी, ग्रामीण विकास, किसान उन्नति, शिक्षा जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019299


