ताल छापर अभयारण्य में बर्ड फेस्टिवल शुरू:दो दिवसीय आयोजन का जिला प्रशासन ने किया शुभारंभ
ताल छापर अभयारण्य में बर्ड फेस्टिवल शुरू:दो दिवसीय आयोजन का जिला प्रशासन ने किया शुभारंभ
रतनगढ़ : ताल छापर कृष्ण मृग अभयारण्य में रविवार से दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया है। यह अभयारण्य पूरे एशिया में कृष्ण मृगों के लिए प्रसिद्ध है। इस फेस्टिवल का आयोजन जिला प्रशासन, वन विभाग और नगरपालिका छापर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
पंच गौरव कार्यशाला और बर्ड फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में आमंत्रित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, कलेक्टर अभिषेक सुराणा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल और पूर्व खनिज मंत्री राजकुमार रिणवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान मनभरी देवी, संतोष मेघवाल और जयश्री दाधीच ने भी शिरकत की। जिला वन अधिकारी भवानी सिंह ने आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए अभयारण्य की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019507


