[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैतासर सरपंच पर रकम हड़पने के आरोप:ग्रामीण बोले- दो साल से नहीं बना खेल मैदान, स्कूल की मिट्टी भी बेची; सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

जैतासर सरपंच पर रकम हड़पने के आरोप:ग्रामीण बोले- दो साल से नहीं बना खेल मैदान, स्कूल की मिट्टी भी बेची; सौंपा ज्ञापन

जैतासर सरपंच पर रकम हड़पने के आरोप:ग्रामीण बोले- दो साल से नहीं बना खेल मैदान, स्कूल की मिट्टी भी बेची; सौंपा ज्ञापन

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की ग्राम पंचायत जैतासर के लोगों ने गांव की सरकारी स्कूल में खेल मैदान के नाम पर सरपंच पर अनियमितता के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने रविवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से गांव के स्कूल में दौड़ के लिए ट्रैक बनाने की मांग थी। जिसको लेकर सरपंच भीखाराम औजला, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत ठेकेदार पूसाराम औजला पर रकम हड़पने के आरोप लगाए।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को बताया कि ग्रामीणों को दो साल तक निर्माण के संबंध में अंधेरे में रखा गया। साथ ही स्कूल मैदान से करोड़ों की मिट्टी उठाकर भी बेच दी। ज्ञापन में यह भी लिखा कि इन लोगों ने भामाशाहों द्वारा निर्मित ओपन जिम के उपकरण और खेल मैदान के बीच में लगे टावर लाइट को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने सरपंच सहित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में कन्हैयालाल भार्गव, नानक नाथ, अशोक नाथ, दिनेश भार्गव, नानूराम प्रजापत, शीतनाथ जाखड़, भगवान जाट, बलराम स्वामी, हंसराज लुहार, जयप्रकाश स्वामी, नरेंद्र सिंह, रतनलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles