‘भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू’:आरएलपी संभाग प्रभारी ने साधा निशाना, कहा- आमजन दोनों ही दलों से परेशान
'भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू':आरएलपी संभाग प्रभारी ने साधा निशाना, कहा- आमजन दोनों ही दलों से परेशान
चूरू : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के बीकानेर संभाग प्रभारी सीताराम नायक का सीकर से सरदारशहर जाते समय रतनगढ़ कस्बे में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जयपुर पुलिया के पास हुए इस स्वागत कार्यक्रम में नायक ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
अल्प प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचे नायक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आमजन दोनों ही दलों से परेशान हो चुका है। नायक के अनुसार, भाजपा जहां धर्म की राजनीति करती है, वहीं कांग्रेस अल्पसंख्यक और दलितों को अपना वोट बैंक समझकर गुमराह कर रही है।
रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
नायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आरएलपी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और आरएलपी 36 कौमों की पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
कार्यक्रम में गजानंद सिहाग ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रमुख पार्टियां केवल वोट की राजनीति कर रही हैं और दलित, पिछड़ा वर्ग तथा किसानों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही हैं। सिहाग ने सभी से मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने और इन वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करने की अपील की। रतनलाल बिजारणियां ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सुभाष जाखड़, मुकेश जाट, इंद्राज प्रजापत, सुनील पूनियां, विजयप्रकाश, जावेद, मुकेश, सहीराम, बाबूलाल मेघवाल, रामनिवास, सुभाष, सौरभ, राकेश जांगिड़, हेमचंद स्वामी, राजेंद्र और शाहरूख खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019507


